आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड


यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का 
परिणाम जारी करने में एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है। पिछले वर्ष 25 अप्रैल को परिणाम जारी किया गया था। इस बार उससे पांच दिन पहले परिणाम आएगा। आज दोपहर दो बजे परिणाम की घोषणा होगी। छात्र अपना परीक्षाफल अमर उजाला पर देख सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपना नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और इमेल आईडी रृजिस्टर करना होगा। इसका लिंक नीचे दिया गया है।
पिछले कुछ वर्षों से परिणाम जारी करने में यूपी बोर्ड लगातार रिकॉर्ड बना रहा है। सत्र 2022- 23 का परिणाम 25 अप्रैल को आया था। वह परिणाम भी अपने- आप में रिकॉर्ड ही था। लेकिन उस रिकॉर्ड को भी तोड़ने के लिए बोर्ड ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। परीक्षा कराने से लेकर कॉपियों के मूल्यांकन में पहले ही रिकार्ड बनाया गया। परीक्षा और मूल्यांकन का काम 12-12 दिन में पूरा करा लिया गया था। निर्धारित अवधि में यह प्रक्रिया कराने के लिए बोर्ड को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कड़ी व्यवस्था की गई थी। प्रत्येक केंद्र की निगरानी क्षेत्रीय कार्यालय और मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम से की जा रही थी। किसी स्तर पर लापरवाही मिलने पर वहां तत्काल सुधार किया गया। इसलिए इस बार की परीक्षा बेदाग रही। ऐसे ही मूल्यांकन की निगरानी के लिए कई अफसरों को लगाया गया था। कंट्रोल रूम से उसकी भी निगरानी की गई। लापरवाही करने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही भी की गई थी। इतने कम समय में मूल्यांकन करना चुनौतीपूर्ण था।
सत्र 2022-23 का परिणाम 25 अप्रैल को जारी किया था। उससे पहले 2022 में 18 जून, 2021 में 31 जुलाई, 2020 में 27 जून, 2019 में 27 अप्रैल और 2018 में 29 अप्रैल को परिणाम आया था।

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह