सस्ती और प्रदूषण रहित है सौर ऊर्जा : डॉ रितु श्रीवास्तव


विज्ञान और तकनीक का एकीकृत प्रयोग सतत विकास के लिए जरूरी : प्रो. निर्मला एस. मौर्य

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें 470 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
संगोष्ठी में राष्ट्रीय भौतिकी प्रयोगशाला नई दिल्ली की वैज्ञानिक डॉ. रितु श्रीवास्तव ने सतत ऊर्जा के लिए फोटोनिक डिवाइस विषय पर विस्तार से समझाया। फोटोनिक डिवाइस प्रकाश ऊर्जा का सतत और स्वच्छ स्रोत है। डॉ. श्रीवास्तव ने ऑर्गेनिक सोलर सेल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सोलर ऊर्जा का ही देश में भविष्य है जो कि देश को प्रदूषण मुक्त करने में सहायक होगा। इसमें अधिक उत्पादन और कम लागत भी आएगी।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि विज्ञान और तकनीक के सम्मिलित प्रयास टिकाऊ भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। इस मौके पर उन्होंने सी. वी. रमन के जीवन पर भी प्रकाश डाला।  कहा कि सिर्फ भारतीयों का पास ही सिद्धांत की अवधारणा स्पष्ट है इस कारण विश्व के जिन भी देश में वे काम के लिए गए वहां उन्होंने वहां देश का नाम रोशन किया।
इस मौके पर इसरो लखनऊ के मिर्जा मोहम्मद जहीर ने सैटेलाइट कम्युनिकेशन विषय पर अपना व्याख्यान दिया। जहीर ने सेटेलाइट के कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विश्व भर में प्रयोग हो रहे विभिन्न नेविगेशन सिस्टम के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि इसरो ने नाविक नाम का नेविगेशन सिस्टम बनाया है, जिसे 2019 में मान्यता मिल चुकी है। नाविक की मदद से समुद्री क्षेत्र में मछुआरों को तथा युद्ध के समय में भारतीय सेना को बहुत मदद मिलेगी। इसरो लखनऊ के डॉ दिनेश कुमार मिश्रा ने भारतीय अंतरिक्ष मिशन पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ मिश्रा ने अब तक भारत द्वारा अंतरिक्ष में किए गए अभियानों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत पहले ही प्रयास में मंगल पर पहुंच गया और चंद्रयान-2 और मंगलयान-1 सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं और समय से हमें सूचना दे रहे हैं। 
कार्यक्रम का संचालन रामांशु और धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव डा. धीरेंद्र कुमार चौधरी ने किया। इस अवसर पर शिक्षक तथा बड़ी संख्या में छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे ।


Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम