अंतर्जनपदीय गोतस्कर अवैध गांजा संग चढ़ा पुलिस के हत्थे



शाहगंज / जौनपुर।  कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ताखा पश्चिम गांव के समीप शनिवार की देर शाम कोतवाली निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह हमराहियों संग वाहन चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर ने सूचना दी कि एक संदिग्ध व्यक्ति झोले में गांजा लेकर आ रहा है।जिसे पुलिस ने दबोच लिया।

क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव के शिवपुर बस्ती के समीप शुक्रवार की शाम पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी बृजेश यादव उर्फ बबलू यादव पुत्र रामबली यादव जो कि अंतर्जनपदीय गोतस्कर व माफिया गैंग लीडर व थाने का एच एस भी है। जिस पर आजमगढ़ व जौनपुर मिलाकर लगभग दस संगीन मामले दर्ज हैं।जिसे पुलिस ने एक किलो से अधिक गांजा के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*