भारत बन्द के आन्दोलन को विफल करने हेतु सरकारी मशीनरी ने विपक्षी नेताओं को किया कैद


जौनपुर । किसानों के आन्दोलन का साथ देने का ऐलान करने वाले राजनैतिक दलों के नेताओं को शासन के आदेश पर यहाँ जनपद में उनके घरों एवं थानों पर कैद कर भारत बन्द को सरकारी मशीनरी द्वारा असफल करने का प्रयास किया गया है। सरकारी मशीनरी के इस तरह की कार्यवाहियों की जबर जस्त आलोचना विपक्षी दलों के नेताओं ने किया है। 
इस क्रम में सपा के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। प्रदेश की वर्तमान सरकार दमनकारी हो गयी है लोकतंत्र में हमारे अधिकारों का हनन अपनी मशीनरी के माध्यम से कर रही है। सपा नेताओ को उनके आवास पर गिरफ्तार करके भारत बन्द को विफल करने का सरकारी खेल यदि सरकारी गुन्डई कहा जाये तो किसी भी नजरिए से अतिशयोक्ति नहीं होगा। सपा के पूर्व मंत्री जगदीश नरायन राय का कहना है कि वर्तमान सरकार किसानों की विरोधी सरकार है आज देश में यह स्थिति उत्पन्न हो गयी है कि देश की आवाम अपना विरोध भी किसी मुद्दे पर नहीं जता सकता है। किसान आन्दोलन के समर्थन में भारत बन्द के आह्वान पर घरों बाहर निकलने वाले पूर्व विधायक गुलाब चन्द सरोज, श्रवण जायसवाल, लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष भानू प्रताप मौर्य आदि सपा नेताओं को उनके घरों पर कैद कर दिया गया था ताकि बाहर न निकल सकें। 
     जिले में किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओ को घरों से उठा कर के थानों पर बैठा लिया गया है। कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश सरकार की दमनकारी नीति ने यह साबित करने की कोशिश की है कि हम सत्ता के नशा में ब्रितानिया हुकूमत से ज्यादा कठोर कार्रवाई करेंगे। जिलाध्यक्ष फ़ैसल हसन तबरेज़ सहित यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह को घर पर नज़रबंद कर दिया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शुक्ला  को आवास से गिरफ्तार कर सिकरारा थाना लाया गया। मछलीशहर मे महमूद अन्सारी पूर्व प्रत्याशी मंगला गुरु सहित 2 दर्जन से अधिक कार्यकर्ता  को गिरफ्तार किया गया।  जिला अध्यक्ष के आवास पर 4 सूत्री मांगों का ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम से सिटी मजिस्ट्रेट क्षेत्राधिकारी को सौंपा गया ज़िला अध्यक्ष फ़ैसल हसन तबरेज़ ने कहा कि क्या हिंदुस्तान में लोकतंत्र है? प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता के मद में विरोध की हर आवाज को दबा देना चाहती है किसान आंदोलन के समर्थन में आज कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन करने का फैसला किया था। परंतु प्रदेश सरकार द्वारा विरोध की आवाज़ को कुचलने के लिए पुलिस प्रसाशन द्वारा सुबह से ही जिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारीओ पर कार्यवाही की है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनुराग मिश्र और जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना को कोतवाली थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एक दिवसीय उपवास पर रहते हुए गांधी प्रतिमा खरका कॉलोनी पर प्रार्थना सभा का कार्यक्रम रखे थे। किंतु जिले की पुलिस ने तानाशाही दिखाते हुए सुबह 9:30 बजे ही घर से गिरफ्तार कर लिया और कहा कि आपको कार्यक्रम नहीं करने दिया जाएगा। अपनी गिरफ्तारी पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनुराग मिश्र ने कहा कि "लिखो मुकदमा डालो जेल जालिम का है अंतिम खेल।"देश में अंबानी और अडानी का कब्जा हो गया है केंद्र की सरकार मात्र कठपुतली के तौर पर बैठी हुई है। देश की भाजपा सरकार व आर एस एस के लोग छद्म राष्ट्रवादी हैं आज इनकी पोल खुल गई। आजादी के दिनों में भी यही हाल था कि बहादुर आंदोलन में थे और कायर संघ में थे। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि जो हिंदुस्तान का अन्न खाते हैं वे किसानों के साथ हैं और जो पाकिस्तान का अन्न खाते हैं वह किसानों के विरोध में हैं। आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता संविधान और देश में आस्था रखता है और संवैधानिक रूप से मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुए लोकतांत्रिक ढंग से किए जा रहे आंदोलन को जिस तरह से प्रदेश सरकार कुचल रही है इससे यह साबित हो जाता है कि यह सरकार किसान विरोधी है नौजवान विरोधी है और इसे एक भी दिन सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं रह गया है।
हलांकि जिले में दीवानी न्यायालय एवं कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघों ने किसानों के समर्थन में भारत बन्द के आह्वान पर न्यायालयों में ताला बन्दी कराके न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया और सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जम कर नारे बाजी भी किया। इस तरह किसानों के भारत बन्द का असर यहाँ जनपद में न्यायिक व्यवस्था पर पड़ा है। 

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय सिंह को जौनपुर की जेल से बरेली भेजने की असली कहांनी क्या है,जानिए क्या है असली खेल

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया