तेजीबाजार पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जौनपुर। थाना तेजीबाजार पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतिश सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल के नेतृत्व में व0उ0नि0 संजय कुमार व उनकी टीम ने यह सफलता हासिल की।

थाना तेजीबाजार पर पंजीकृत मु0अं0सं0-190/25 धारा 105 बीएनएस के तहत दर्ज गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त देवी प्रसाद गुप्ता पुत्र कृष्ण चन्द्र गुप्ता, निवासी हैदरपुर थाना तेजीबाजार, जौनपुर (उम्र 55 वर्ष) को दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को सुबह लगभग 8 बजे, वादी शिवपुजन पुत्र स्व. लालजी यादव, निवासी ग्राम हैदरपुर थाना तेजीबाजार, अपने 7 वर्षीय पुत्र युग को दवा-इलाज के लिए डॉ. भोला सिंह उर्फ अजय के क्लीनिक (ग्राम जंगीपुर, हैदरपुर) पर ले गए।
वहीं से डॉ. भोला सिंह ने फोन पर डॉ. देवी प्रसाद गुप्ता (हैदरपुर) से बात की और बच्चे को उनके पास भेज दिया। डॉ. देवी प्रसाद ने अपने मेडिकल स्टोर पर बच्चे को इंजेक्शन लगाया और दवा दी।
घर लौटने के कुछ ही देर बाद बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: देवी प्रसाद गुप्ता
  • पिता का नाम: कृष्ण चन्द्र गुप्ता
  • निवासी: हैदरपुर थाना तेजीबाजार, जनपद जौनपुर

पंजीकृत अभियोग:

  • मु0अं0सं0-190/25
  • धारा 105 बीएनएस
  • थाना तेजीबाजार, जनपद जौनपुर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

  • व0उ0नि0 संजय कुमार, थाना तेजीबाजार, जौनपुर
  • उ0नि0 रामबिहारी, थाना तेजीबाजार, जौनपुर
  • का0 इन्द्रजीत प्रसाद, थाना तेजीबाजार, जौनपुर

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल — कई थानेदारों के तबादले, त्रिवेणी सिंह बने एसओजी प्रभारी

जेसीज चौराहे के पास नाले में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी — हादसा या हत्या, पुलिस जांच में जुटी