आइये जानते है डाटा लोन क्या है, इसका कितना असर होगा ग्राहक की जेब पर


रिलायंस जियो अक्सर अपने ग्राहकों की जेब ढीली करने के लिए कुछ न कुछ खास प्लान लाता रहता है। अब एक बार फिर से कंपनी ने ग्राहकों को एक नयी प्लान दी है। दरअसल, अब जियो के प्रीपेड यूजर्स डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद कंपनी से डाटा लोन पर ले सकते हैं। जी हां, अब आपको अगर एक्स्ट्रा डाटा चाहिए तो आप उसके लिए कंपनी से लोन ले सकते हैं। आपको बता दें कि इस एलान के बाद रिलायंस जियो देश की ऐसी पहली दूरसंचार कंपनी बन गई है, जिसने डाटा-लोन की सुविधा शुरू की है। डाटा-लोन 1 जीबी पैक में उपलब्ध होंगे। डाटा लोन पैक 11 रू प्रति पैक यानी 11रू प्रति जीबी की कीमत पर यूजर्स को मिलेंगे। प्रत्येक यूजर कुल 5 पैक यानी 5 जीबी तक डाटा-लोन ले सकता है। टेलीकॉम सेक्टर के लिए यह एक क्रांतिकारी इनोवेटिव आइडिया है। 
"रिचार्ज नाऊ एंड पे लेटर" की तर्ज पर पहले ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से डाटा लोन ले सकेंगे और उसके बाद लोन की कीमत उन्हें चुकानी होगी। हालांकि डाटा-लोन लेने के लिए एक जरूरी शर्त भी रखी गई है और वह ये है कि ग्राहक के पास कोई एक्टिव प्लान होना चाहिए। डाटा-लोन पैक की वैलिडिटी तब तक रहेगी जब तक यूजर्स का मौजूदा प्लान एक्टिव रहेगा। यानी अगर ग्राहक 5 पैक डाटा-लोन लेता है तो उसकी वैलिडिटी तब तक रहेगी जबतक ग्राहक का बेस प्लान एक्टिव रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*