निर्दल श्रीकला सिंह रेड्डी बनी जौनपुर की प्रथम नागरिक,दल वाले फंस गये दल दल में,जानें क्या है पूरा खेल



जौनपुर। जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर निर्दल प्रत्याशी श्री कला सिंह रेड्डी पत्नी पूर्व सांसद धनन्जय सिंह अपनी जीत दर्ज कराते हुए जनपद की प्रथम नागरिक बन गयी है। इसकी अधिकारिक घोषणा जिलाधिकारी ने करते हुए प्रमाणपत्र दे दिया है। 
यहां बता दें कि सपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी निशी यादव को चुनाव मैदान में उतारा था। दूसरी ओर एनडीए गठबन्धन से रीता पटेल प्रत्याशी थी। भाजपा से टिकट न मिलने पर नीलम सिंह निर्दल चुनाव मैदान में आ गयी थी। विजयी प्रत्याशी श्री कला सिंह रेड्डी अपना दल एस से टिकट चाहती थी लेकिन भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के दबाव में टिकट न मिलने पर निर्दल चुनाव मैदान आयी थी। भाजपा अपना दल के बीच तमाम उठा पटक के बीच आज मतदान के दिन अपना दल ने अपना समर्थन निर्दल प्रत्याशी श्री कला सिंह रेड्डी को 06 वोटो के साथ दे दिया जिसके परिणाम स्वरूप श्री कला सिंह रेड्डी ने कुल 83 मतों में से 43 वोट हासिल कर प्रथम चक्र की गणना में जीत का परचम लहराते हुए जिले का प्रथम नागरिक बन गयी है। 
यहां बता दें कि भाजपा की पूरी पार्टी गठबन्धन दल के साथ जाने के बजाय बागी प्रत्याशी नीलम सिंह के साथ लगे हुए थे लेकिन अपना दल एस ने भी अन्तिम समय में अपना असली पत्ता खोला और अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के इशारे पर श्री कला सिंह रेड्डी पत्नी धनन्जय सिंह को वोट कर दिया और एक नया इतिहास रच दिया है। भाजपा की बागी प्रत्याशी नीलम सिंह जिसके साथ भाजपा लगी हुई थी 28 मत पाकर दूसरे स्थान पर रह गयी थी। सबसे खतरनाक स्थिति सपा की रही जिला पंचायत सदस्य के रूप में समाजवादी विचार धारा के 42 सदस्यों को जीतने का दावा किया जा रहा था और सपा नेतृत्व के समक्ष 44 सदस्यों  की परेड भी करायी गयी लेकिन मतदान के पश्चात गणना के बाद पता चला कि सपा प्रत्याशी निशी यादव को महज 12 वोट मिला है। 
इस तरह यदि कहा जाये कि सपा में सर्वाधिक धोखेबाजी का खेल किया गया तो अतिशयोक्ति नहीं होगा। इस पार्टी के दो विधायक लगातार श्री कला सिंह रेड्डी के पति पूर्व सांसद धनन्जय सिंह के सम्पर्क में रहे और अपने नेतृत्व को भी धोखे में रख दिया जिसका परिणाम रहा कि अधिक संख्या बल होने के बाद भी सपा मात्र 12 वोट पर सिमट कर रह गयी। जो भी हो श्री कला सिंह रेड्डी को जिले का प्रथम नागरिक बनने के साथ ही एक बार फिर से पूर्व सांसद धनन्जय सिंह जौनपुर की सियासत में अपनी मजबूत पकड़ के साथ स्थापित हो गये है। 

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया