जौनपुर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूल परिसर जलमग्न

 जौनपुर जिले में हो रही भारी बारिश से सड़कों की हालत बदतर हो गई है। जगह-जगह सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं। सिरकोनी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय रामनगर भड्सरा के बाहर पूरा इलाका जलमग्न हो गया है, जिससे बच्चों के स्कूल पहुंचने में कठिनाई हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल के आसपास पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते बारिश होते ही पूरा स्कूल परिसर पानी में डूब जाता है।

शहर की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। कई इलाकों में पानी भर गया है और सड़क धंसने का सिलसिला जारी है। बारिश से पहले नगर पालिका प्रशासन ने दावा किया था कि सभी नाले और नालियां साफ कर दी गई हैं, लेकिन पहली ही बारिश ने इन दावों की पोल खोल दी है।

Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

ग्राम विकास इण्टर कालेज खुटहन की हिमांगनी यादव ने जिले में बजाया डंका

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया