काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव पर वीर सपूतों को नमनजिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस जवानों की बंधी राखी


जौनपुर। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी अध्याय काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में शताब्दी महोत्सव का समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिन्सू’, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र सहित गणमान्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। एलसीएम बृजेश सिंह ने काकोरी ट्रेन एक्शन की प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। लखनऊ से आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया और मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुना गया।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, भूतपूर्व सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कैप्टन अजीत पांडे, राजबहादुर पाल, के.के. सिंह, लालचंद मौर्य, संतोष कुमार यादव, देवेन्द्र कुमार सिंह, पन्ना लाल, राम निरंजन सहित कई अन्य शामिल रहे।

विधान परिषद सदस्य ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन अंग्रेजी हुकूमत को सीधी चुनौती देने वाली ऐतिहासिक घटना थी, जिसने पूरे देश में स्वतंत्रता की भावना को प्रज्वलित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को याद कर हमारी आंखें नम हो जाती हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने भी वीर सपूतों के बलिदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति डॉ. गोरखनाथ पटेल, विवेक मिश्रा, कुसुमलता, विकास सिंह रागी और अनुराधा ने दी। मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में रक्षाबंधन का आयोजन हुआ, जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और छात्राओं ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। नवचयनित लगभग 1000 पुलिस जवानों को भी राखी बांधी गई। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

Comments

Popular posts from this blog

लापता युवती का कुएं में लाश मिलने से हड़कम्प ,खेतासराय निवासी प्रेमी अतुल गौतम गिरफ्तार ,परिजनों में मचा कोहराम , मुकदमा दर्ज

जौनपुर शोकाकुल : विधायक लकी यादव की बहन कंचन यादव का निधन

थरवई पुलिस टीम द्वारा लुट के मामले में वांछित चल रहा आरोपी गिरफ्तार