दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला वांछित आरोपी जौनपुर में गिरफ्तार


 जौनपुर जिले के थाना सरायख्वाजा पुलिस ने दुबई में काम दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिशान पुत्र पप्पू उर्फ अफसर अली, निवासी ग्राम हडही, थाना सरायख्वाजा, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना सरायख्वाजा में मुकदमा संख्या 456/25 धारा 318(4), 316(2), 352, 351(2), 336, 338, 340 बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। शुक्रवार (08 अगस्त 2025) को मेहरावा रेलवे क्रॉसिंग के पास से उसे गिरफ्तार किया गया और आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद अदालत में पेश किया गया।

पूछताछ में बड़ा खुलासा
जांच के दौरान जिशान ने कबूल किया कि वह लोगों से पैसा लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था और उन्हें दिखाकर विदेश भेजने का झांसा देता था। इस तरीके से उसने कई लोगों से ठगी की थी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • निरीक्षक (अपराध) दिनेश कुमार सिंह, थाना सरायख्वाजा
  • हेड कांस्टेबल रघुनाथ यादव, थाना सरायख्वाजा

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर मण्डल स्तर पर मनायेगी बलिदान दिवस: पुष्पराज सिंह

हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने जनपदवासियों से की सतर्क रहने की अपील

जौनपुर में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा! डीआईजी वैभव कृष्ण ने माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश