मैसूर में चमका जौनपुर का योग सितारा — उत्तर प्रदेश की टीम ने बढ़ाया मान!

जौनपुर। 50वीं राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन 9 से 12 अक्टूबर तक नाडा मंडपम, मैसूर (कर्नाटक) में संपन्न हुआ। कार्यक्रम से लौटने के बाद योगा फेडरेशन जौनपुर की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय रेफरी रजनी साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने भी प्रतिभाग किया, जिसमें 27 खिलाड़ी और 7 निर्णायक शामिल थे।

निर्णायकों में प्रतीक कुमार मौर्य, संजय यादव, रजनी साहू, सीमा सिंह, प्रज्ञा, अंजू मौर्य, यादव पूजा और सुरेंद्र सम्मिलित रहे। प्रतियोगिता में 20 से 30 प्रोफेशनल आयु वर्ग में विकास पटेल ने चतुर्थ स्थानसंजय यादव ने पंचम स्थानअनिल कुमार (आर्टिस्टिक सोलो) और प्रफुल्ल कुमार ने छठा स्थान प्राप्त कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया।

सभी विजेता खिलाड़ियों को संस्था के महासचिव आचार्य भीम ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं सचिव डॉ. अभिनव जोशी ने सभी राष्ट्रीय रेफरी को सम्मानित किया।

इस अवसर पर गणपति सच्चिदानंद गुरुजीवियतनाम योग फेडरेशन के अध्यक्ष एवं हांगकांग योग फेडरेशन के अध्यक्ष की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया।

कार्यक्रम से लौटने पर रजनी साहू का बाबतपुर एयरपोर्ट पर शुभचिंतकों ने भव्य स्वागत कर बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*