दीपावली पर मिलावटखोरों पर शिकंजा — जौनपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 309 किलो मिठाई नष्ट, 1100 किलो खाद्य पदार्थ जब्त


जौनपुर। दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग जौनपुर ने कड़ी कार्रवाई की है।

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय, जौनपुर ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ एवं जिलाधिकारी जौनपुर के निर्देशों के अनुपालन में 8 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2025 तक अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 15 अक्टूबर 2025 को खाद्य सचल दल द्वारा जिले के विभिन्न बाजारों से कुल 10 खाद्य नमूने एकत्र किए गए, जिनमें —

  • खोया के 6 नमूने
  • बूंदी लड्डू का 1 नमूना
  • पेड़ा का 1 नमूना
  • पनीर का 1 नमूना
  • छेना मिठाई का 1 नमूना शामिल है।

सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक को भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की कमी पाए जाने पर 6 खाद्य प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किया गया।

8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक चलाए गए अभियान के दौरान जिले के कुल 97 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 54 खाद्य नमूने जांच हेतु एकत्र किए गए तथा 33 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए।

वहीं अस्वच्छ और मानव उपभोग हेतु अनुपयुक्त पाए जाने पर दुग्ध उत्पाद से बनी कुल 309 किलो मिठाई (अनुमानित मूल्य ₹66,050) को मौके पर नष्ट कराया गया।
साथ ही मिलावट के संदेह में 1,100 किलो खाद्य पदार्थ (अनुमानित मूल्य ₹1,29,000) को नियमानुसार जब्त किया गया।

खाद्य विभाग की इस सघन कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि दीपावली तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्थिति में खाद्य सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली टीम पर व्यापारी भड़के

डीएम कार्यालय के सामने व्यक्ति ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान

तेजीबाजार पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार