तमंचा एवं कारतूस के साथ गो-तस्कर गिरफ्तार

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने सूचना पर गुरुवार को एक गो-तस्कर को देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुये चालान न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि सूचना के आधार और निशानदेही पर क्षेत्र के बादशाही पुलिया के पास से सहाबुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन निवासी लेदरही थाना खेतासराय को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर गोकशी व तस्करी से संबंधित मामलों में पहले भी संलिप्तता रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*