पूर्वांचल के माफियाओ में दो महिला भी शामिल, यूपी से बिहार तक जाने कैसे बजता है इनका डंका


पूर्वांचल में माफिया, डॉन की चर्चा में आपके जेहन में चाहे जो नाम आते हो लेकिन पुलिस के दस्तावेज में अब जिन माफियाओं के नाम दर्ज हैं, उनमें लेडी डॉन गीता तिवारी और रिंकी गोस्वामी का नाम दर्ज हो गया है। जो पुलिस के लिए एक बड़ा सर दर्द बना हुआ है। 
रानी जहां ‘तमंचे पर डिस्को..’ गाने पर पिस्टल दनदनाती दिखती है तो रिंकी गोस्वामी में पशु तस्करी में यूपी से लेकर बिहार तक सिक्का चलता है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार के अनुसार  रिंकी के खिलाफ गगहा थाना में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज है। पशु तस्करी गैंग से उसका नाम जुड़ा है। उसकी हिस्ट्रीशीट खोलकर अब पुलिस उसके ऊपर नजर रखेगी। पशु तस्करी से जुड़े गैंग के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
गोरखपुर में पेशेवर महिला अपराधियों ने भी अपना गैंग बना लिया है। पहली महिला इनामी के रूप में रानी तिवारी का नाम वर्ष 2009 में सामने आया था। देवरिया जेल में निरुद्ध गोरखपुर की गैंगस्‍टर गीता तिवारी की पुलिस ने हिस्‍ट्रीशीट खोल दी है। नतीनी के जन्‍मदिन की पार्टी में दो युवको गोली मारने के मामले में तिवारीपुर पुलिस ने साथियों संग उसे जेल भेजा था। गीता पर छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। तिवारीपुर के सूर्य विहार कालोनी में रहने वाली गैंगस्‍टर गीता तिवारी पर ताजा मामला दो नवम्बर का है। जब उसने जन्‍मदिन पर उसने अपने घर पार्टी दी थी। जिसमें शहर के कई बदमाश पहुंचे थे। रात में 12 बजे के करीब डीजे पर लड़कियों के साथ डांस करने की बात पर विवाद होने पर पार्टी में शामिल युवकों ने फायरिंग कर दी। जिसमें दो लोगों को गोली लग गई।
घायलों के मेडिकल कालेज पहुंचने पर पुलिस को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद ही पुलिस ने तहरीर के आधार पर गीता तिवारी को भी मुल्जिम बनाया था और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिला कारागार में गुटबाजी करने पर उसे देवरिया जेल में शिफ्ट कर दिया गया। गीता तिवारी पर हत्या के प्रयास, लूट और गैंगस्टर सहित कई मामले दर्ज हैं। गीता पर वर्ष 2019 में कोतवाली, गोरखनाथ और तिवारीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया था। गैंगस्टर के तहत हुई कार्रवाई में गीता को जेल भेजा गया था। जमानत मिलने पर उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) जारी हुआ था।
गगहा थाना क्षेत्र के कहला गांव की रहने वाली रिंकी उर्फ रिंकू गोस्वामी उस समय सुर्खियों में आई थी जब उसने अपनी बोलेरो से कौड़ीराम चौकी इंचार्ज को कुचलने की कोशिश की थी। शातिर रिंकी के खिलाफ वर्ष 2017 से मुकदमें दर्ज हैं। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास के ही तीन मुकदमे दर्ज हैं। साजिश रचने, पशु क्रूरता अधिनियमों की तहत भी कई केस दर्ज हैं। रिंकी पशु तस्करों के साथ मिलकर गैंग का संचालन करती है। वर्ष 2017 में उसने कौड़ीराम में तैनात दरोगा पर हमला जानलेवा हमला किया था।
वह खुद गैंग को लीड करती है। एक बार ग्रामीणों ने उसकी गाड़ी घेर लिया था तब तमंचे से फायरिंग करते हुए भाग निकली थी। तब से इलाके के लोग उसे लेडी डॉन के रूप में ही बुलाते थे। पुलिस के मुताबिक रिंकी का पति विदेश में रहकर कमाते हैं। बिहार के रहने वाले तस्कर अजय यादव से संपर्क में आकर वह पशु तस्करों की सरगना बन गई। वर्ष 2018 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में तड़तड़ाई गोलियां पत्रकार एवं भाजपा नेता की दिन दहाड़े हत्या, घटना से इलाके में सनसनी

16 मई को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय बन्द रहेगे - बीएसए जौनपुर

लम्बे इंतजार के बाद धनंजय सिंह ने किया रूख साफ आखिरकार गये भाजपा की ही ओर, चुनाव पर कितना होगा इसका असर?