लुटेरी दुल्हन शादी से पहले ही 10 लाख रूपये लूट कर हो गयी फरार जाने पूरी घटना



लखनऊ में एक दुल्हन शादी से पहले होने वाले दूल्हे को लाखों रुपये का चूना लगाकर गायब हो गई। पीड़ित ने हजरतगंज थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

प्राग नारायण रोड निवासी मनोज अग्रवाल ने जीवन साथी मेट्रोमोनियल पर प्रोफाइल बनाई थी। 15 अगस्त को प्रियंका सिंह नाम की प्रोफाइल से उन्हें पहली बार रिक्वेस्ट आई। युवती ने बताया कि वह रांची की रहने वाली है। कुछ वक्त पहले सड़क हादसे में उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। बातचीत के दौरान प्रियंका ने आयकर विभाग की नौकरी छोड़ कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की जानकारी भी दी थी। प्रियंका की प्रोफाइल चेक करने के बाद मनोज भी रिश्ते के लिए तैयार हो गए थे। मनोज से मिलने के लिए प्रियंका, उसकी मौसी और मौसेरा भाई शिवम लखनऊ आए थे।दोनों परिवारों के बीच हुई बातचीत के बाद दस दिसंबर को बरक्षा और 16 दिसंबर को शादी की तारीख तय की गई थी। मुलाकात के दौरान प्रियंका ने मनोज को अपना नम्बर दिया था। जिसके बाद दोनों के बीच व्हाटसएप चैट होती थी।

प्रियंका ने मनोज को बताया था कि वह मूलत: बिहार नवादा की रहने वाली है। माता-पिता की मौत के बाद वह आर्थिक दिक्कतों से जूझ रही है। प्रियंका के मुताबिक उसके पिता की गांव में जमीन और शहर में एक प्लॉट था। जो उत्तराधिकार प्रमाण पत्र बनते ही उसके नाम पर ट्रांसफर हो जाएंगी। यह दावा करते हुए प्रियंका ने मनोज से छह लाख 60 हजार रुपये खाते में और तीन लाख रुपये नकद हासिल कर लिए।

पीड़ित के मुताबिक रुपये झटकने के बाद प्रियंका का मोबाइल नम्बर स्विच ऑफ हो गया। कई बार प्रयास करने के बाद मनोज ने प्रियंका की मौसी और मौसेरे भाई का नम्बर मिलाया।वह भी बंद मिला। मनोज के मुताबिक प्रियंका के कोटक महिंद्रा बैंक खाते की डिटेल चेक कराने पर उसमें जमा सारी रकम निकाले जाने की जानकारी मिली। जिसके बाद पीड़ित ने हजरतगंज कोतवाली पहुंच कर प्रियंका और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में तड़तड़ाई गोलियां पत्रकार एवं भाजपा नेता की दिन दहाड़े हत्या, घटना से इलाके में सनसनी

16 मई को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय बन्द रहेगे - बीएसए जौनपुर

लम्बे इंतजार के बाद धनंजय सिंह ने किया रूख साफ आखिरकार गये भाजपा की ही ओर, चुनाव पर कितना होगा इसका असर?