पीयू में एम.एड. की काउंसलिंग होगी 5 और 6 नवंबर को


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध  महाविद्यालय की एम.एड. पाठ्यक्रम 2020-22 की काउंसलिंग विश्वविद्यालय परिसर के फार्मेसी संस्थान में 5 और 6 नवंबर को होगी।
जिन अभ्यर्थियों के प्राप्तांक 197 से 142 है उनकी काउंसलिंग 5 नवंबर को और जिनके प्राप्तांक 141 से 115 तक है उनकी काउंसलिंग 6 नवंबर को निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों की सूची और संबंधित महाविद्यालयों की सूची के साथ सभी दिशा निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसका कड़ाई से पालन किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

डीएम सैमुअल पॉल सख्त, लंबित मामलों व भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी