सरलता सज्जनता की प्रतिमूर्ति पूर्व विधान सभा अध्यक्ष ने दुनियां को अलविदा कह दिया
जौनपुर। पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं वर्तमान में बसपा के विधायक सुखदेव,राजभर का कल रात्रि लखनऊ में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर आते ही जनपद आजमगढ़ जौनपुर के शुभ चिन्तकों सहित उनके विधानसभा क्षेत्र में के शोक में डूब गये है।
खबर है उनकी तबियत इधर कुछ दिनों से खराब चल रही थी लखनऊ स्थित अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था जहां पर रात्रि में उन्होंने अन्तिम सांस लिया। बतादे बसपा के शासन काल में पांच वर्षों तक विधान सभा अध्यक्ष का दायित्व पूरी निष्ठा एवं इमानदारी के साथ निभाने वाले स्व राजभर जी सभी राजनैतिक दलों की लोकप्रियता हांसिल किये थे।
स्व राजभर जी का जनपद जौनपुर से शैक्षिक जीवन से गहरा लगाव था इसलिए बड़ी संख्या में लोग उन्हें जौनपुर का मानते रहे हैं। जौनपुर के प्रबुद्ध जनो सहित समाजसेवी मीडिया के लोग साहित्यकार आदि तमाम लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।
Comments
Post a Comment