जौनपुर, 24 मार्च 2026। ऐतिहासिक शाही किले में तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ शुरू हुए इस आयोजन में पहले ही दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें कुल 623 जोड़ों ने सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की। इनमें 11 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा की मौजूदगी रही। उनके साथ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, विधायक डॉ. आर.के. पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंशू’ और नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत है। इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे बेटियों के विवाह में आने वाली आर्थिक दिक्कतें कम होती हैं। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में सभ...
जौनपुर, 24 मार्च। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रदेश सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की यात्रा को “अराजकता से व्यवस्था और निराशा से विश्वास” तक का बदलाव बताते हुए कहा कि प्रदेश आज देश का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार ने हर क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी है। उन्होंने कानून व्यवस्था में सुधार का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में माफिया और गुंडागर्दी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। आधारभूत संरचना और निवेश पर बोलते हुए उन्होंने जेवर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को प्रदेश की वैश्विक पहचान का माध्यम बताया। महिला सशक्तिकरण में बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी 15 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत तक पहुंची है। कृषि क्षेत्र में प्रदेश के ...
जौनपुर। संस्था के संस्थापक व पूर्व सांसद धनंजय सिंह और संरक्षक एवं विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह 'प्रिंशु' ने दी श्रद्धांजलि *जौनपुर* । शहर के उत्सव मोटल में राष्ट्रवादी नौजवान सभा के तृतीय स्थापना दिवस एवं शहीदों के बलिदान दिवस के अवसर पर शहर के उत्सव मोटल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रवादी नौजवान सभा के संस्थापक व जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की वहीं मुख्य अतिथि के रूप में हरदोई से आए मयूर कपूर जी (भगत सिंह के साथी एवं शहीद क्रांतिकारी जयदेव कपूर जी के प्रपौत्र) एवं रामनारायण आजाद ( साथी चंद्रशेखर आजाद) जी के सुपौत्र बॉबी दुबे जी उपस्थित रहे। *शहीदों के विचारों को जीवन में उतारें: धनंजय सिंह* संस्थापक धनंजय सिंह ने अपने संबोधन में व्यवस्था में 'सुधार' (Reform) पर जोर देते हुए कहा, "आज समाज को स्वतः जिम्मेदार होने की आवश्यकता है। हमें प्राथमिक और माध्यमिक सरकारी शिक्षा तंत्र को भी उतना ही मजबूत बनाना होगा जितना हमारा उच्च शिक्षा का तंत्र है।" उन्होंने भ्रष्टाचार और सामाजिक कुरीतियों...
Comments
Post a Comment