मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्य के निरीक्षण के समय जानें क्यों शख्त रहे डीएम के तेवर


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर आर के सिंह को निर्देशित किया कि 28 तारीख से पहले फोर्थ फ्लोर की छत डाल ले। मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए फ्लोरिंग के कार्य में तेजी लाएं अन्यथा के दशा में संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज के गेट पर सीसीटीवी कैमरा एवं कॉलेज का आकर्षक बोर्ड लगाया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आर डी यादव, प्राचार्य शिव कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*शाही किले में जौनपुर महोत्सव का भव्य आगाज, 623 जोड़ों का सामूहिक विवाह बना आकर्षण*

*जौनपुर में मंत्री ए.के. शर्मा ने गिनाईं 9 वर्षों की उपलब्धियां, बोले उत्तर प्रदेश बना देश का ‘ग्रोथ इंजन*

राष्ट्रवादी नौजवान सभा का तृतीय स्थापना दिवस एवं शहादत दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन