तिहाड़ जेल में गैंगवार, कुख्यात बदमाश प्रिन्स तेवतिया की चाकू घोप कर हत्या,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी



दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार की घटना सामने आई है। तिहाड़ जेल संख्या-3 में प्रिंस तेवतिया नाम के कैदी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वहीं, गैंगवार में तीन कैदी घायल हो गए है। पुलिस ने बताया कि घायल कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली पुलिस की एक टीम तिहाड़ जेल में पहुंची है और जांच कर रही है। पुलिस की निगरानी में कैदियों का इलाज किया जा रहा है। बदमाश प्रिंस तेवतिया दिसंबर में ही तिहाड़ जेल पहुंचा था। इसका गिरोह दक्षिणी दिल्ली में सक्रिय है। इस पर लगभग 16 मामले दर्ज हैं। प्रिंस तेवतिया की हत्या का आरोप रोहित चौधरी गैंग पर लगा है। मृतक के शव को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ में जौनपुर के प्रॉपर्टी कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूरी वारदात CCTV में कैद

ग्राम सचिवालय भवन का विधायक जगदीश नारायण राय ने किया लोकार्पण , लाइब्रेरी देने

कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने जारी किया “साथी” अभियान का पोस्टर