चिकित्सक अपनी कार मृत हालत में मिले, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी शव का हुआ पोस्टमार्टम


मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर कार्तिकेय श्रीवास्तव 27 साल एसआरएन अस्पताल के पार्किंग एरिया में अपनी कार के भीतर मृत मिले। कार में एनेस्थीसिया में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन के दो वायल और सिरिंज मिली है। प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि उन्होंने सुसाइड किया। हलांकि हत्या की संभावना से भी पुलिस इनकार नहीं कर रही है जांच की जा रही है।
डॉक्टर मूल रूप से उत्तराखंड स्थित जिला कोटद्वार के रहने वाले थे और मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर 2 के पद पर तैनात थे। शनिवार रात लगभग 10:30 बजे वह अपनी कार में मृत पड़े मिले।
सूचना पर डीसीपी नगर अभिषेक भारती व अन्य अफसर पहुंच गए। प्रारंभिक छानबीन और दोस्तों से पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे।
फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि डिप्रेशन किस बात को लेकर था। डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। हत्या की भी संभावना जताई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

जौनपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण; 51 महिलाओं को सौंपा गया जिम्मा

*राशन, गैस और योजनाओं पर सख्ती: डीएम की बैठक में अवैध भंडारण व लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश*