शहर के एक होटल में चल रहा था देहव्यापार, आधा दर्जन युवतियां हिरासत

जौनपुर। नगर के अतिव्यस्तम इलाके में ओलन्दगंज मार्किट के बीच  एक होटल में चल रहे देहव्यापार का  सिटी मजिस्ट्रेटऔर पुलिस टीम ने पर्दाफास किया है । मौके से कई युवक युवतियों को गिरफ्तार किया है। दिनदहाड़े हुई इस कार्रवाई से अपने होटलों  अनैतिक कार्य कराने वाले होटल मालिको में हड़कम्प मच गया है। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा था ,इसी बीच नागरिकों ने सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत किया कि गौतमबुद्ध होटल में अनैतिक देहव्यापार का धंधा चल रहा है , हम बताते चले कि इस भवन के प्रथम तल पर होटल चलता है। जिससे शहर का माहौल दूषित हो रहा है । शिकायत मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट अपनी टीम के साथ होटल में पहुंचकर छापेमारी की तो तीन युवतियां एक कमरे में बैठी मिली व तीन अलग अलग कमरों में आपत्ति जनक हालात में युवक युवतियां मिली। 

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि बरामद हुई युवतियों के खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है इसमें एक की उम्र कम लग रही है उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: खेतासराय में डॉक्टर सुनील राजभर की हत्या, शव घर के सामने लटकाया गया

कबीरूद्दीनपुर में खूनी संघर्ष पुराने विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर सीसीटीवी असलहा लहराने का वीडियो हुआ वारयल

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 2 लाख लाभार्थियों के खातों में भेजी 2000 करोड़ की अनुदान राशि