बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

सुइथाकला, जौनपुर। कटघर गांव स्थित रामनगर–भगासा मार्ग पर गुरुवार शाम बाइक की टक्कर से घायल हुए वृद्ध की शुक्रवार रात  उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर आरोपित बाइक चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक तेज गति से वाहन चलाने और घटना के बाद मौके से फरार होने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कटघर अनुसूचित बस्ती निवासी जगन (65) गुरुवार को रामनगर बाजार से घर लौट रहे थे। बाजार से कुछ आगे पहुंचते ही उसी गांव निवासी सूरज यादव की अपाचे बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल शाहगंज अस्पताल ले गए, परिजनों के अनुसार बाइक के धक्के से उनके कंधे, पसली व पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया था। हालत में सुधार न होने पर शुक्रवार को उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*