जिले का एक ऐसा गांव जहां प्रधान पद के लिए किन्नर और फिल्म निर्माता आमने-सामने


जौनपुर। जिले के मीरगंज क्षेत्र की करियांव ग्राम पंचायत इस समय चर्चा में है। इस ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए भोजपुरी फिल्म निर्माता पिंटू सिंह और आशा किन्नर ने रविवार को पर्चा दाखिल किया। समर्थकों के साथ अलग-अलग पहुंचे दोनों के नामांकन के बाद में गांव में सरगर्मी तेज हो गई है।
15 वर्षों से मुंबई में रहकर भोजपुरी फिल्मों के निर्माता के रुप में काम कर रहे करियांव गांव निवासी पिंटू सिंह ने गईल भैंसिया पानी में, बजरंग, पागल दिलवा, गांव की गंगा व पायल जैसी भोजपुरी फिल्में बनाई हैं। उनके नामांकन के बाद गांव के चुनाव में कलाकारों के भी पहुंचने की चर्चा है।
वहीं इसी ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए आशा किन्नर ने भी नामांकन किया है। वह पिछली चुनाव में दूसरे नंबर पर रही थीं। उनका कहना था कि गांव का विकास जब महिला या पुरुष नहीं कर पा रहे। ऐसे में उन्हें मैदान में उतरना पड़ा है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर: चाचा गंभीर, भतीजा घायल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

*जौनपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर विराम, प्रशासन ने कहा—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं*

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज