वैस क्षत्रिय समाज ने होली मिलन के जरिए दिया एकता का संदेश



जौनपुर। आदर्श वासुदेव इन्टर कालेज गुतवन में  वैस क्षत्रिय समाज के होली मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुंवर जय सिंह बाबा ने कहा कि एक इकाई के रूप में वैस क्षत्रिय समाज को कार्य करना चाहिए ताकि समाज को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जा सके। विशिष्ट अतिथि वशिष्ठ नरायन सिंह ने कहा कि कि छात्र धर्म जो रक्षक के रूप में सामने आया था उसी से क्षत्रिय शब्द निश्रृत हुआ है। वैस क्षत्रिय समाज का सम्पूर्ण सहयोग और विकास करना लक्ष्य है। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा विनोद कुमार सिंह ने संगठन के निर्माण पर बल देते हुए कहा कि इसके लिए हर स्तर का सहयोग करने को तैयार हूँ। इस होली मिलन समारोह में आगत अतिथियों का स्वागत प्रबंधक संजीव सिंह ने व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में शामिल हो कर अतिथियों ने चार चाँद लगाया है सभी का हृदय से आभार है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा महेन्द्र सिंह, बृजेश सिंह, नन्हे सिंह, नरेन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अशोक कुमार सिंह आदि तमाम गण मान्य जन उपस्थित रहे और अपने विचारों से अवगत कराया। संचालन डा कीर्ति सिंह ने किया। 

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह