जनपद में मनायी गयी राजा निषाद राज की जयंती,समाज के लोगों ने दी श्रद्धांजलि
जौनपुर । जनपद में आज निषाद समाज के लोगों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित कर राजा निषाद राज की जयंती मनाया गया। इस क्रम में
सपा कार्यालय पर श्रेष्ठ महर्षि कश्यप एंव राजा निषादराज के जयंती समारोह का आयोजन किया गया समारोह को संम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा जहां अयोध्या मे प्रभु राम का मंन्दिर बन रहा है वहीं उनके सखा परम सहयोगी राजा निषाद राज का मंदिर भी बनना चाहिए और श्रेष्ठ महर्षि कश्यप जी मानव उत्पत्ति में उल्लेख जो धार्मिक पुराणों में मिलते है जिनका संन्देश समाज मे भाई चारा की तरफ ले जाता है। राजा निषाद राज का संबंध भगवान राम से इतनी घनिष्ठता का था भगवान राम और निषाद राज का गहरा संबंध धार्मिक ग्रंथों में मिलता है ।14 वर्ष के बनवास में रहने के उपरांत जहां दोस्ती आपसी संबंध की प्रगाढ़ता देखते हुए अयोध्या आने पर भगवान राम की यह कहने के बाद सब चले गए व लेकिन राजा निषादराज से लगातार संबंध संपर्क में बने रहने का आग्रह किया जहां भगवान राम का मंदिर बनाया जा रहा है वहीं उनके बचपन के मित्र राजा निषाद राज का मंदिर अभी तक क्यों नहीं बनाई जा रही है। आप लोगों को भाजपा सरकार के दोहरी चरित्र को समझने की जरुरत है अगर समाजवादी पार्टी की सरकार आयेगी तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से राजा निषादराज का भव्य मंदिर बनवाने की मांग किया जायेगा जंयती समारोह में मुख्य रूप से पूर्व सांसद तूफानी सरोज, रामचरित्र निषाद राजनारायण बिंद, यशवंता यादव,महेंद्र यादव,शकील अहमद, राहुल त्रिपाठी, राजेंद्र टाईगर,दीपचंद राम,श्याम नारायण बिंद रमेश साहनी, रुबी बिंद,,लोकनाथ बिंद, मेवालाल , रामेश्वर निषाद, राजेश विश्वकर्मा, आरीफ हबीब,राजा समाजवादी, शेखू खाँ ,शाजिद अलीम,ऋषि यादव,, अजमद अली, संचालन जिलामहासचीव हिसामुद्दीन शाह ने किया।
इसके अलावां कांग्रेस के प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र निषाद की अध्यक्षता में शाही किला के पास राजा निषाद राज की जयंती को मनाया गया। यहां पर धर्मेन्द्र निषाद एवं राज कुमार विन्द ने राजा निषाद राज के जीवन पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि समाज में मित्रता निभाने की सीख लेने के लिए राजा निषाद राज के जीवन गाथा को समझने और पढ़ने की जरूरत है। निषाद द्वय ने कहा कि राजा निषाद राज ने भगवान श्री राम की मदत उनके संकट काल में करके यह संदेश दिया था कि समय पर हर व्यक्ति काम आ सकता है।
Comments
Post a Comment