आरोप विधायक को प्रशासन ने किया नजर बन्द

जौनपुर। पूर्व मंत्री व शाहगंज विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने प्रशासन पर नजरबंद किये जाने का आरोप लगाया। श्री ललई ने अपने आवास पर मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान सत्तापक्ष के हार की बौखलाहट बताया है
विधायक का आरोप है कि बीती रात सत्ता का जमकर नंगानाच हुआ। खुलेआम रुपये और शराब बांटे गये। मुझे इस बात की जानकारी मिली तो मैंने स्थानीय अधिकारियों से इसकी शिकायत की। त्वरित कार्यवाही करते हुए अधिकारी ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
उन्होंने कहा कि मेरे घर के बाहर रात में पुलिस के जवानों ने घेराबंदी कर रखा था। सुबह मैं बाहर निकला तो पुलिसवालों ने मुझे नजरबंद करने का फरमान कर दिया। बीजेपी अपनी हार के कारण बौखलाहट में अनाप-शनाप काम कर रही है। देश की जनता जागरूक हो चुकी है। अब इनके झांसे में नही आने वाली है।

Comments

Popular posts from this blog

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह का सख्त रुख—पुलिस कार्यालय की हर शाखा का किया औचक निरीक्षण, लंबित कार्यों पर जताई नाराज़गी