यूपी के डीजीपी ने आखिरकार पुलिस कर्मियों के अवकाश पर जानिए क्यों लगा दी है रोक


आगामी त्योहारों के दृष्टिगत डीजीपी मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों के अवकाश लेने पर एक माह तक रोक लगा दी है। डीजीपी प्रशांत कुमार की ओर से इस बाबत जारी आदेश में कहा गया है कि दुर्गापूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के दृष्टिगत आगामी 8 अक्तूबर से 8 नवंबर तक पुलिसकर्मियों के सभी तरह के अवकाश पर रोक लगाई जाती है। विशेष परिस्थितियों में उच्चाधिकारियों की अनुमति लेकर अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। डीजीपी ने आदेश का सख्ती से पालन कराने को कहा है।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*