दरोगा जी खुद जानिए कैसे हो गए साइबर ठगी के शिकार,एफआईआर दर्ज



जौनपुर। जनपद के रामपुर थाना पर तैनात एक दारोगा के खाते से दो लाख 73 हजार 582 रुपये साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने खुद लाखों रुपये की ठगी का थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर (दरोगा) इंद्रदेव सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा कि 29 सितंबर को साइबर ठग का उनके मोबाइल पर फोन आया। उन्होंने फोन पर हेलो-हेलो कहा आप कौन बोल रहे हैं परंतु कोई जवाब नहीं आया और मोबाइल बंद हो गया। कुछ देर बाद भी फोन नहीं चालू हुआ तो उसे मोबाइल की दुकान पर दिखाया। दुकानदार ने बताया कि सिम खराब हो गया है। रविवार होने की वजह से सिम चालू नहीं हो सका। सोमवार को पुनः इस नंबर पर सिम चालू हुआ तो मोबाइल पर खातों से पैसा निकलने का मैसेज आने लगा। देखते ही देखते चार अलग-अलग खातों से कुल 2 लाख 73 हजार 582 रुपये निकल चुके थे। चारों खातों में वही मोबाइल नंबर बैंक में दर्ज था। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि घटना हुई है। मुकदमा दर्जकर जांच के लिए भेजा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया