गोवर्धन पूजा के अवसर पर डीएम पहुंचे गोशाला गोवंशो की किया पूजा


जौनपुर।जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के द्वारा गोवर्धन पूजा के अवसर पर कृषि भवन स्थित गौशाला का निरीक्षण किया गया।इस दौरान उन्होंने गोवंशों की पूजा की और उन्हें गुड़ भी खिलाया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ठंड को देखते हुए अभी से ही गोवंशो के लिए बचाव की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। पशु चिकित्सा अधिकारी नियमित रूप से गौशाला का निरीक्षण करें और बीमार पशुओं का इलाज करें, किसी भी गोवंश की मृत्यु इलाज के अभाव में न होने पाए। गौशालाओं में गोवंशों के लिए हरे चारे, भूसा, चोकर आदि की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में रहे। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर परमहंस राय  सहित अन्य उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

जिलाधिकारी ने किया जन सेवा केंद्र का निरीक्षण, किसानों से ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कराने की अपील की