जौनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: खेतासराय में डॉक्टर सुनील राजभर की हत्या, शव घर के सामने लटकाया गया

जौनपुर -जिले के बरजी गाव के खेतासराय थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। क्षेत्र के मशहूर चिकित्सक डॉ. सुनील राजभर की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने डॉक्टर के शव को उनके घर के सामने लटका दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. सुनील राजभर का क्लीनिक बरजी गांव में स्थित है, जो उनके घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर है। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह ग्रामीणों ने डॉक्टर का शव घर के सामने लटका देखा। इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही खेतासर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन मृतक के परिजनों ने शव ले जाने से मना कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई का भरोसा नहीं दिया जाता, तब तक वे शव नहीं उठाने देंगे।

परिजनों में आक्रोश, माहौल तनावपूर्ण

डॉ. सुनील राजभर की हत्या से परिजनों में गहरा आक्रोश है। परिजन इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घटना स्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

इलाके में फैली दहशत

डॉ. सुनील राजभर क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित चिकित्सक के रूप में जाने जाते थे। उनकी इस तरह हत्या कर शव को लटकाया जाना अपराधियों की क्रूर मानसिकता को दर्शाता है। घटना के बाद पूरे खेतासर और आसपास के गांवों में भय और आक्रोश का माहौल है।

जिले में बढ़ते अपराध पर उठे सवाल

जौनपुर जिले में लगातार हो रही हत्याओं से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद अपराधियों में कानून का खौफ नजर नहीं आ रहा है। आए दिन हो रही हत्याओं ने आमजन को असुरक्षित महसूस करने पर मजबूर कर दिया है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

चाइनीज मांझे ने काटी डॉक्टर की गर्दन, तड़प-तड़पकर गई जान, जौनपुर में दूसरी मौत

**पतंग उड़ाते हुए 16 अभियुक्त गिरफ्तार**