प्रोफेसर वन्दना सिंह बनी पूर्वांचल विश्वविद्यालय की नयी कुलपति आदेश जारी



जौनपुर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रोफेसर वंदना सिंह को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त किया गया है। अपर मुख्य सचिव डॉक्टर सुधीर एम बोबडे ने गुरुवार देर शाम पत्र जारी करते हुए सूचित किया है कि विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रोफेसर वंदना सिंह को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष तक वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि विश्वविद्यालय की वर्तमान कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य का कार्यकाल गत 16 अगस्त को समाप्त हो गया था, मगर प्रदेश की राज्यपाल ने अग्रिम आदेश अथवा नई कुलपति की नियुक्ति तक उनको कार्य करने के लिए अधिकृत किया था।

Comments

Popular posts from this blog

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई दो की मौत, एक घायल

आखिर छात्र ने अपने प्रोफेसर पर हमला क्यों किया जानें कारण, प्रोफेसर अस्पताल में भर्ती,छात्र पर एफआईआर दर्ज

राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को