जानिए कब से शीत लहर और ठंड से मिलने वाली है राहत


जौनपुर।दिसंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू हुई गलन, कोहरा और शीत लहर से जूझ रही आवाम के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने 24 घंटे के भीतर शीत लहर से राहत के आसार जताए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि धीरे-धीरे पारा बढ़ेगा, लेकिन बीच-बीच में ठंड परेशान करती रहेगी। वहीं सोमवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में धूप निकली ही नहीं, अधिकांश जगह पारा भी नहीं बढ़ा। इस बीच तमाम क्षेत्रो में दिन और रात के तापमान में महज 1.3 डिग्री का अंतर रहा। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम पारा 7.3 डिग्री दर्ज किया गया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, एक के पीछे एक दो-तीन पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं, जो मौसम में बदलाव का  कारण बनेंगे। मौसम का सामान्य से विचलन कम होना शुरू होगा, जिससे क्रमिक राहत मिलने लगेगी।

Comments

Popular posts from this blog

*रफ्तार बनी काल: ऑटो पलटते ही उजड़ गई दो जिंदगियां, तीन जिंदगी जंग में*

मड़ियाहूं में समता सम्मेलन में बोलीं—जातीय जनगणना व यूजीसी लागू न हुआ तो होगा आंदोलन-डॉ. पल्लवी पटेल

*युवा उद्यमी योजना में सुस्ती पर डीएम का कड़ा रुख: लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी*