पीयू के गोंद लिये गांव में महिलाओं की समस्याओं पर हुई गोष्ठी


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव, कुकड़ीपुर के जूनियर ,हाईस्कूल में "महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया।  संगोष्ठी में परामर्शदाता  डॉ. झांसी मिश्रा ने  वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचने और सावधानी बरतने के उपाय बताए। परामर्शदाता डॉ. पूजा सक्सेना ने  छात्राओं को मासिक धर्म के समय होने वाली समस्याओं पर  विस्तृत जानकारी दी,  साथ ही खेल के माध्यम से कैसे अपनी स्मृतिशक्ति को बढ़ा सकती हैं। इस विषय में भी मनोवैज्ञानिक रूप से समझाया गया। अंत में उन्हें सैनिटाइजर और मास्क के साथ-साथ सेनेटरी पैड भी वितरित किया गया, कार्यक्रम का संचालन जया शुक्ला ने तथा आभार डॉ. प्रियंका कुमारी ने किया । इस अवसर पर भीम यादव एवम्  भारी संख्या में महिला शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*