आम के बगीचे में सोने गये युवक की हत्या,लाश आज मिली, पुलिस जांच में जुटी


जौनपुर। जिले के थाना शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के चकेसर गांव में आज सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हाल में मिला। शरीर पर गहरे चोट के निशान देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की रात करीब आठ बजे मृतक घर से गांव स्थित अपनी आम के बाग में सोने गया था। बुधवार सुबह उसका शव मिला। 
हत्या का आरोप लगाते हुए उन्होंने पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच पड़ताल में दोषी लोगो के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Comments

Popular posts from this blog

*रफ्तार बनी काल: ऑटो पलटते ही उजड़ गई दो जिंदगियां, तीन जिंदगी जंग में*

*क्षत्रियों की भूमिका पर गरजे ब्रजभूषण सिंह, बोले— राष्ट्र निर्माण में रहा अहम योगदान*

*एक दिन की डिप्टी एसपी बनी मानसी, ‘मिशन शक्ति’ से सपनों को मिली नई उड़ान*