16 बड़े बैनामो के स्टैम्पो की जांच में एडीएम वित्त को मिली कमी अब होगी वसूली की कार्रवाई


जौनपुर । शासन के निर्देशानुसार आज तहसील शाहगंज में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश द्वारा ग्राम मनेछा, नटोली, शाहपुर, अखीपुर, चौकिया, सुरिस, कौड़िया, ईसापुर, भादी, अरंद में 16 बड़े बैनामों की जांच की गई। जिसमें लगभग 40 प्रतिशत बैनामों में स्टांप ड्यूटी की कमी पाई गई। उक्त स्टांप ड्यूटी की कमी को वसूल करने हेतु संबंधित के विरुद्ध वाद दर्ज करके कार्रवाई की जायेगी।यह अभियान अगले एक-दो सप्ताह में प्रत्येक तहसील में चलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रतिमाह बड़े बैनामो की जांच वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं की जाती है। इस मौके पर संबंधित गांव के लेखपाल एवं कानूनगो एवं स्टांप लिपिक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई दो की मौत, एक घायल

आखिर छात्र ने अपने प्रोफेसर पर हमला क्यों किया जानें कारण, प्रोफेसर अस्पताल में भर्ती,छात्र पर एफआईआर दर्ज

राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को