पीयू में होगी बीपीएड की काउंसलिंग 12 एवं 13 नवंबर को


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीपीएड् पाठ्यक्रम सत्र 2024-2026 में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों के सापेक्ष द्वितीय शारीरिक दक्षता परीक्षा/काउंसिलिंग 12 एवं 13 नवम्बर 2024 को एकलब्य स्टेडियम में प्रातः 9:00 से आयोजित होगी। अब तक ऑनलाईन आवेदन कर चुके तथा प्रथम दक्षता परीक्षा से छूटे हुये प्रवेश से वंचित पंजीकृत अभ्यर्थी भी उपरोक्त तिथियों में प्रतिभाग कर सकते है।
जो अभ्यर्थी किसी कारण से ऑनलाईन आवेदन कर नही कर सके है, ऐसे अभ्यर्थी आवदेन शुल्क रू 1000-00 एवं काउंसिलिंग शुल्क रु 500-00 विश्वविद्यालय काउंन्टर पर नगद जमा कर एवं प्रपत्र "क" पूरित कर प्रवेश हेतु उक्त तिथियों में प्रतिभाग कर सकते है।
उक्त दक्षता परीक्षा / काउंसिलिंग में प्रतिभाग करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि विश्वविद्यालय वेबसाईट पर जारी किये गये 10 बिन्दुओं के दिशा निर्देशों के अनुसार पालन करते हुये, काउंसिलिंग स्थल पर उपस्थित हो। अभ्यर्थियों के लिये आवश्यक नियम, निर्देश, आवेदन फार्म, प्रपत्र "क" आदि विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.vbspu.ac.in पर उपलब्ध हैं।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि