मिशन शक्ति जागरूकता अभियान से महिलाएं हो रहीं जागरूक



थरवई / मिशन शक्ति जागरूकता अभियान से महिलाएं हो रहीं हैं जागरूक साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही मंगलकारी योजनाओं में जैसे कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, विधवा पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, चिकित्सा संबंधी आयुष्मान योजना आदि संबंधित कई योजनाओं के बारे में उन्हें बताया गया एवं उनके सुरक्षा व सम्मान को लेकर जागरुक करते हुए नारी सुरक्षा नारी सम्मान पर विशेष बल दिया गया। बृहस्पतिवार को थरवई अंतर्गत फिरोज गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जागरूकता अभियान चला। इस मौके पर महिला शक्ति केंद्र थाना थरवई से एस आई निधि पटेल, प्राची यादव, रिचा वर्मा एवं एस आई जितेंद्र नाथ सहित आदि टीम में मौजूद रहे। महिला सुरक्षा को लेकर महिला हेल्प लाइन नंबर 1090, 181, 1098, 1076, पुलिस आपात कालीन डायल 112, एवं साइबर हेल्प लाइन 1930 आदि नंबरों के बारे में विस्तार से जानकरी देते हुए उन्हें जागरूक किया।

 कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*