परियोजनाओं में अनावश्यक देरी न की जाए अन्यथा संबंधित फर्म को किया जाएगा ब्लैक लिस्ट-डीएम


जौनपुर 25 सितंबर – जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा विलंबित कार्यों में देरी के सम्बन्ध में क्रमवार जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि परियोजनाओं में अनावश्यक देरी न की जाए अन्यथा की दशा में संबंधित फर्म को काली सूची में डाल दिया जाएगा।
उन्होंने निर्देश दिया कि शीघ्र अति शीघ्र सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाए।
जिलाधिकारी के द्वारा ठेकेदारों के भुगतान सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि निर्धारित समयावधि के अंदर कार्य पूर्ण किए जाएं, जिससे आमजनमानस को समस्या का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया,पुलिस अधीक्षक डॉ० कौस्तुभ, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अंबष्ट सहित अन्य अधिकारी और ठेकेदार उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खुटहन में अवैध गैस सिलेंडर का भंडारण पकड़ा गया, तीन लोगों के खिलाफ केस; 81 सिलेंडर बरामद

थानाध्यक्ष के आश्वासन पर 28 घंटे बाद हुआ शव दाह

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा पर डीएम की सख्त नजर, कई परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण