डिप्टी पोस्ट मास्टर कन्हैया गुप्ता की मौत, संगठन के व्यक्तकी शोक संवेदना



जौनपुर। पोस्ट आफिस के मुख्य डाक घर में तैनात डिप्टी पोस्ट मास्टर श्री प्रकाश गुप्ता उर्फ कन्हैया की आज सुबह लम्बी बीमारी के चलते मौत हो गयी है । उनका उपचार वाराणसी स्थित बीएचयू में चल रहा था । उनके मृत्यु की खबर आते ही शुभ चिन्तकों सहित विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। विभाग के अधिकारी कर्मचारी खबर मिलने पर उनके आवास पर पहुंचे थे। 
डिप्टी पोस्ट मास्टर श्री प्रकाश गुप्ता उर्फ कन्हैया के निधन पर डाक विभाग के कर्मचारी संगठन अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के तत्वावधान पोस्ट मास्टर राम कुमार यादव की अध्यक्षता में शोक सभा की गयी जिसमें सचिव राम उजागिर यादव, हरिशंकर यादव, सभाजीत पाल, अमरनाथ रजक, पूजा गुप्ता, वीना मौर्या आदि कर्मचारियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आज विभाग ने एक जुझारू साथी को खो दिया है इसकी कमी आजीवन खलेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि मृत आत्मा को शांति प्रदान करे। 

Comments

Popular posts from this blog

*रफ्तार बनी काल: ऑटो पलटते ही उजड़ गई दो जिंदगियां, तीन जिंदगी जंग में*

*युवा उद्यमी योजना में सुस्ती पर डीएम का कड़ा रुख: लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी*

मड़ियाहूं में समता सम्मेलन में बोलीं—जातीय जनगणना व यूजीसी लागू न हुआ तो होगा आंदोलन-डॉ. पल्लवी पटेल