डीआरसी 10 जुलाई तक संपन्न कराएं: कुलसचिव


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों के  राजकीय /अनुदानित महाविद्यालयों / विश्वविद्यालय के सभी  प्राचार्य/विभागाध्यक्ष/ शोध निर्देशकों को सूचित किया जाता है कि 1.7 .2021 से 10.7.2021 तक पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा की डीआरसी सम्पन्न कराई जानी है। कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य के आदेशानुसार वाह्य परीक्षकों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री महेंद्र कुमार द्वारा जारी कार्यालय आदेश में विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सभी पाठ्यक्रमों के प्राचार्य/ शोध निर्देशक और विभागाध्यक्षों से अनुरोध किया गया है कि वह वेबसाइट पर अपलोड नामित वाह्य परीक्षकों से संपर्क कर डीआरसी नियत तिथि में संपन्न कराएं।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

डीएम सैमुअल पॉल सख्त, लंबित मामलों व भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी