सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपाईयों ने धूम धाम से मनाया


अखिलेश यादव द्वारा दिया गये मेडिकल कॉलेज को भाजपाईयों ने चढ़ा दिया राजनीत की भेंट डा  केपी यादव

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के मुखिया यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर  समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता/कार्यकर्ता बड़े ही हर्षोल्लास से अपने नेता का जन्म दिन मनाया केक काटा गया हवन पूजन किया गया। जन्मदिन मनाये जाने का जोश 2022 के चुनाव का एक अलग संदेश दे रहा था।
जनपद मुख्यालय सपा जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक लालबहादुर यादव के नेतृत्व में सपा कार्यालय पर आज को दुल्हन की तरह सजाया गया था और केक काटकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जन्मदिन मनाया दीर्घायु स्वस्थ होने की कामना किया .
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि गरीबों, किसानों, मज़दूरों, पिछड़ों, दलितों, शोषितों के नेता, युवाओं के प्रेरणा श्रोत, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ, आप जिएँ हज़ारों साल, साल के दिन हों पचास हज़ार! आगे बोलते हुये श्री यादव ने कहा कि अखिलेश जी तो मुख्यमंत्री बनने जा ही रहे है उनमें प्रधानमंत्री बनने के क्षमता है मौजूदा काल में किसानों गरीबों के सबसे बड़े नेता है.
इस अवसर पर मल्हनी के विधायक लकी यादव ने कहा कि हमारे नेता आदरणीय अखिलेश जी अपने नेताओं कार्यकर्ताओं पर बहुत भरोसा करते है उनके भरोसे को कायम रखने के लिए हम सभी आज उनके जन्मदिन के अवसर पर बाइस में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेना होगा हम सभी को अभी से अपने अपने बूथ व क्षेत्रों मे जाकर पिछली सपा सरकार के विकास कार्यों और वर्तमान डबल इंजन सरकार के जुमलो को बताना होगा.
इस अवसर पर पूर्व मंत्री जगदीश नरायन राय, जगदीश सोनकर, पूर्व सांसद तुफानी सरोज, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, शकील अहमद,आरिफ खान, श्यामबहादुर पाल,आर.बी.यादव उपस्थित रहे संचालन महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।


इसके अलांवा गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा केपी यादव के नेतृत्व में सपा जनों ने बड़ी तादाद में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज पर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। यहां पर डा केपी यादव ने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज पूर्व सीएम अखिलेश यादव की देन है लेकिन भाजपा शासन काल में राजनीति का शिकार हो गया और आज तक मेडिकल कॉलेज शुरू नहीं हो सका यदि सरकार राजनीतिक द्वेष से हटकर इसे समय से चालू करा देती तो कोरोना काल में बड़ी संख्या में जिन्दगियों को बचाया जा सकता था। मेडिकल कॉलेज के लिए अब 2022 में फिर से सपा की सरकार बनाने का संकल्प लेना चाहिए। यहां पर भी अखिलेश यादव को दीर्घायु होने की कामना किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनवारूल गुड्डू व नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी ने भी अपना विचार व्यक्त किया उपस्थित लोगों में लाल मोहम्मद राईनी, राम आसरे यादव प्रधान, सिराजुद्दीन , कलीम नेता, प्रदेश सचिव राजन यादव, डॉ राज बहादुर यादव, मतलूब खान, राजेश यादव, जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड गुड्डू सोनकर,अब्दुल जब्बार, मनोज मौर्य, गिरजा यादव, सलामतुल्लाह, अशोक यादव ब्लॉक अध्यक्ष करंजा,अब्दुल रहमान शेख, वीरेंद्र यादव सदर विधानसभा उपाध्यक्ष, अरविंद यादव,  आदि लोग उपस्थित रहे
बदलापुर में पूर्व विधायक ओम प्रकाश दूबे उर्फ बाबा दूबे के नेतृत्व में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिन हर्षोल्लास मनाया गया।  इस मौके पर  48 किलो का केक काटा गया।
बाबा दूबे ने उपस्थित कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई करते हुए इस बात का संकल्प दिलाया कि , आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में  प्रदेश में सपा की  सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित हो जाय। प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार बैठी है और पूरा मन बना चुकी है, जिससे प्रदेश का समुचित  विकास हो सके ।
इस अवसर पर यहां पूर्व प्रमुख रमापति यादव,अभयराज यादव,  जयनाथ यादव, दीनानाथ सिंह, धर्मराज मौर्य, भोलानाथ दूबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमाशंकर यादव, रामजतन यादव, हरिश्चन्द्र  सिंह, प्रेम दूबे,  अखिलेश सिंह, डा. मनोज यादव, दीपक गोस्वामी, सुक्खूराम यादव, अरुण सिंह, राम समुझ आदि  उपस्थित रहे।
पूर्व विधायक गुलाब चन्द सरोज के नेतृत्व में जनहित महाविद्यालय परिसर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर हवन यज्ञ करके कार्यकर्ताओ ने उनको दीर्घायु होने की प्रार्थना किया और केक काट कर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर गुलाब चन्द सरोज ने कहा कि आज प्रदेश ही नही देश में किसानो की आवाज बनने वाला अगर कोई नेता है तो उसका नाम अखिलेश यादव है। अखिलेश जी मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश को विकास के पथ पर दौड़ा कर अपनी योग्यता को साबित कर चुके है आज उन्ही के कार्यो को अपना बता कर भाजपा अपनी पीठ थपथपा रही है। इस अवसर पर अमित यादव, कमला यादव, नूर मोहम्मद  विजय बहादुर आदि लोंगो ने अपने विचार व्यक्त किये। 

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

धनंजय सिंह को जौनपुर की जेल से बरेली भेजने की असली कहांनी क्या है,जानिए क्या है असली खेल

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया