सीएम योगी का चुनावी वादा बिजली बिल बकाये को लेकर दिया यह आदेश


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि बकाए के बावजूद किसानों का बिजली का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। किसी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शनिवार को बृज और कानपुर क्षेत्र की अलग-अलग हुई बैठकों में जनप्रतिनिधियों की चिंताओं पर यह भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने बैठक में विधायकों द्वारा दिए गए सुझावों और समस्याओं को बड़े गौर से सुना। बिजली कटौती, किसानों के कनेक्शन काटने और गरीबों पर बिजली चोरी में एफआईआर के मामले उठाए गए।

विधायकों ने कहा कि यह सिलसिला रुकना चाहिए। चुनावी सीजन में इससे नुकसान हो सकता है। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि किसी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। कई लोगों ने खाद की किल्लत का मसला उठाया। पुलिस से जुड़ी समस्याएं बताईं तो कइयों ने ब्लॉक और तहसील सहित अन्य सरकारी दफ्तरों से जनता के कामों का त्वरित निदान न होने का मसला उठाया। पानी के लंबित प्रोजेक्टों को भी जल्द पूरा कराने की बात कही गई।


Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह