बदलापुर ब्लाक का वरिष्ठ सहायक जानें क्यों हुआ निलंबित

जौनपुर। बाल विकास परियोजना अधिकारी की उपस्थिति पंजिका पर खंड विकास अधिकारी का हस्ताक्षर करना वरिष्ठ सहायक को भारी पड़ गया। मंगलवार को उसे निलंबित कर दिया गया।
जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह ने बदलापुर ब्लाक के वरिष्ठ सहायक अंकित सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि निलंबन अवधि में उनको विकास खंड डोभी से संबद्ध किया गया है। आरोपों की जांच ब्लाक डोभी के खंड विकास अधिकारी डॉक्टर छोटेलाल तिवारी को सौंपी गई है।
वरिष्ठ सहायक पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में जाकर अनाधिकृत तरीके जांच करने और उपस्थित पंजिका पर खंड विकास अधिकारी का हस्ताक्षर बनाने का आरोप है। इसकी शिकायत बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीता रावत ने खंड विकास अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी से की थी। मामले को प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर बीडीओ ने उनके निलंबन की संस्तुति की थी।

Comments

Popular posts from this blog

ग्राम विकास इण्टर कालेज खुटहन की हिमांगनी यादव ने जिले में बजाया डंका

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया