यूपी सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, जानें किसे कहां भेजा गया


यूपी में शनिवार को चार आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। आईएएस प्रणता ऐश्वर्या को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन विभाग का सहायक प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
इसी तरह आईएएस अमृत त्रिपाठी विशेष सचिव नियोजन को बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।
आईएएस प्रशांत शर्मा को विशेष सचिव ऊर्जा विभाग के पद पर तैनाती दी गई है। वह अभी तक विशेष सचिव मत्स्य के पद पर तैनात थे।
आईएएस ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को अपर आयुक्त आबकारी नियुक्त किया गया है। वह अभी तक विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा के पद पर कार्यरत थे।

Comments

Popular posts from this blog

*रफ्तार बनी काल: ऑटो पलटते ही उजड़ गई दो जिंदगियां, तीन जिंदगी जंग में*

*युवा उद्यमी योजना में सुस्ती पर डीएम का कड़ा रुख: लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी*

तकनीक के साथ जागरूकता जरूरी, डिजिटल समझ ही असली ताकत