**ग्राम सभा की जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया, अस्पताल की बाउंड्री जेसीबी से गिराई गई**


तहसीलदार फूलपुर व पुलिस बल की मौजूदगी में की गई 

थरवई  / क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसुगुर  गांव में मंगलवार को ग्राम सभा की भूमि पर बने अवैध अस्पताल के खिलाफ  तहसील प्रशासन  थरवई पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से अस्पताल की बाउंड्री वॉल को ध्वस्त करा दिया। पीड़ित व स्थानीय लोगों के विरोध के चलते ध्वस्ती करण की पूरी कार्रवाई नहीं हो पाई
इस दौरान तहसीलदार फूलपुर सुरेश चंद्र नायब तहसीलदार आर.के. शुक्ला और थरवई थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार गौतम अपने टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।


 कृष्ण मोहन मौर्य ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

*रफ्तार बनी काल: ऑटो पलटते ही उजड़ गई दो जिंदगियां, तीन जिंदगी जंग में*

*क्षत्रियों की भूमिका पर गरजे ब्रजभूषण सिंह, बोले— राष्ट्र निर्माण में रहा अहम योगदान*

*एक दिन की डिप्टी एसपी बनी मानसी, ‘मिशन शक्ति’ से सपनों को मिली नई उड़ान*