जौनपुर: सड़क हादसे में मासूम की मौत, परिजनों को सौंपा गया शव


जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मल्हनी पड़ाव के पास बुधवार सुबह लगभग 9 बजे हुए सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, आज़मगढ़ जनपद के रामपुर खुर्द गांव निवासी शबेदार हुसैन का पुत्र मोहम्मद समद अपनी मां के साथ ननिहाल सारीलता आया हुआ था। सुबह मां अपने बेटे को लेकर सड़क किनारे टोटो का इंतजार कर रही थीं। तभी एक टोटो रिक्शा रुका और उसके पीछे से आ रहा दूसरा टोटो तेज रफ्तार में टक्कर मार बैठा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सामने वाला टोटो पलट गया और मासूम उसी के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी पुरानी बाजार गोविंद मौर्य मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की इच्छा जताई, जिस पर पुलिस ने सहमति देते हुए शव को परिजनों को सौंप दिया।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*