कोरोना महामारी के कारण 51 विचाराधीन बन्दी 60 दिन के लिए हुए जेल से रिहा


जौनपुर। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी रावत ने अवगत कराया कि उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं माननीय जनपद न्यायाधीश के प्रशासकीय आदेश 02 मई 2021 के अनुपालन में कोविड-19 संक्रमण के कारण 7 वर्ष तक की सजा योग्य मामलों में निरूद्ध बन्दियों के जिला कारागार जौनपुर द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से माननीय अपर जिला जज द्वारा 17 एवं न्यायिक मजिस्टेªट द्वारा 34 सहित कुल 51 विचाराधीन बन्दियों को 60 दिन की अन्तरिम जमानत पर रिहा किया गया साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया कि वे अन्तरिम जमानत की समयावधि पूर्ण होने पर वह सक्षम न्यायालय में आत्मसमपर्ण करेंगे, अन्यथा उनके साथ विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*