आयोग से चयनित क्षेत्रीय युवा कल्याण इन अधिकारियों को जरिए डीएम मिला नियुक्ति पत्र

 
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा एनआईसी में नव चयनित क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं व्यायाम प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। जिनका चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा किया गया है।  
प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 17 लोगों का चयन हुआ है, जिसमे 15 क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं 02 व्यायाम प्रशिक्षक है। 
आज 10 क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं 01 व्यायाम प्रशिक्षक को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 
इस अवसर पर विधायक केराकत दिनेश चौधरी सहित मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, वरिष्ठ सहायक लालमणि यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*रफ्तार बनी काल: ऑटो पलटते ही उजड़ गई दो जिंदगियां, तीन जिंदगी जंग में*

मड़ियाहूं में समता सम्मेलन में बोलीं—जातीय जनगणना व यूजीसी लागू न हुआ तो होगा आंदोलन-डॉ. पल्लवी पटेल

*युवा उद्यमी योजना में सुस्ती पर डीएम का कड़ा रुख: लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी*