बेखौफ दबंगो ने मन्दिर के पुजारी को मारी गोली तो आम जनता ने गोली मारने वाले को किया अधमरा, जानें क्या है पूरी घटना



वाराणसी में खोजवा के संतोषी माता मंदिर की जमीन के विवाद में रविवार देर शाम पुजारी अभिषेक पांडेय (30) को गोली मार दी गई। आरोप है कि गोली यहीं के अतर सिंह ने चलाई। गोली चलाने के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें अतर सिंह और उनके भाई राजबहादुर घायल हो गए। तीनों घायलों को पुलिस ने बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। मंत्री रविन्द्र जायसवाल के घर से कुछ दूरी पर हुई घटना से सनसनी फैल गई। मंत्री भी घायल पुजारी को देखने ट्रामा सेंटर पहुंचे। पुजारी को गोली मारने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी ट्रामा सेंटर पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

मन्दिर की जमीन को लेकर पिछले कई साल से दो पक्षों में विवाद है। आये दिन कब्जे को लेकर अतर सिंह व पुजारी पक्ष के बीच मारपीट की नौबत आ जाती है। रविवार देर शाम पुजारी अभिषेक पांडेय पूजा करने गया। आरोप है कि उसी समय अतर के भाई राजबहादुर पहुंचे और पुजारी से विवाद कर लिया। दूसरे पक्ष ने राजबहादुर पर हमला कर दिया। आवाज सुनकर अतर सिंह लाइसेंसी पिस्टल लेकर आये। आरोप है कि पुजारी को लक्ष्य कर गोली मार दी। इससे गुस्साए दूसरे पक्ष के लोग जुटे और लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया।

वहीं दोनों भाई बेसुध पड़े रहे। स्थानीय लोगों ने भेलूपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। घटनास्थल पर डीसीपी काशी जोन अमित कुमार पहुंचे। ट्रामा सेंटर में एडीसीपी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने पहुंचकर जानकारी ली। उधर अतर सिंह का आरोप है कि पुजारी व उसके पक्ष के लोग परिसर में नशा करते हैं। एक लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट की गई।

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह